चम्पावत, सितम्बर 5 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। एलआईसी के 70वें स्थापना दिवस पर पुनेठी वन पंचायत में पौधरोपण किया गया। शाखा प्रबंधक कृष्ण कुमार के नेतृत्व में लोगों ने पौधरोपण के साथ ही सुरक्षा का संकल्प भी लिया। इस दौरान टीम ने वन पंचायत में फैली गंदगी को साफ किया। बाद में पालिका की टीम की मदद से कूड़े का निस्तारण किया। यहां रेडक्रॉस के चेयरमैन राजेंद्र गहतोड़ी, हिमांशु नितवाल, करमवीर सिंह, लक्की तिवारी, हिमांशु जोशी, गौरव कश्यप, उमेश जोशी, प्रकाश सिंह, धर्मेश सक्टा, बृजेश जोशी और हरीश जोशी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...