चम्पावत, जुलाई 29 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। नगर पालिका ने हेयर कटिंग संचालकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान संचालकों को वेस्ट मेटेरियल के निस्तारण के संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ईओ सौरव नेगी ने बताया कि नगर पालिका ने स्वच्छता की ओर बढाए कदम के तहत एक और नई पहल शुरू की है। जिसमें नगर क्षेत्र के सभी हेयर कटिंग संचालकों की दुकानों में कटिंग के बाद बाल और यूज्ड ब्लेड के निस्तारण के लिए अलग से व्यवस्था की है। जिसमें हर संचालक बाल और यूज्ड ब्लेड को अलग-अलग एकत्र करने की व्यवस्था करेगा। जिसमें हर सप्ताह के दो दिन हेयर कटिंग संचालकों से अवशिष्ठ एकत्रण को नगर पालिका की ओर से कूड़ा वाहन की व्यवस्था की जाएगी। ईओ नेगी ने बताया कि इससे नगर पालिका मे...