चम्पावत, जुलाई 25 -- Champawat News: नवनीत गहतोड़ी। पाटी। नगर पंचायत पाटी के स्टेशन बाजार, माराकुली,मष्टा मंदिर, शास्त्री मार्केट, पाटी अस्पताल आदि जगहों पर लंबे समय से बंदरों के बढ़ते आतंक से लोगों का घर से बाहर निकलना बंद हो गया हैं। नगर पंचायत के लोगों और व्यापारियों का कहना है कि बंदर घरों और दुकानों में घुसकर समान उठा ले जाने के साथ ही छत पर सूखने के लिए डाले गए कपड़े, बिस्तरों को फाड़ कर नुकसान पहुंचा रहे हैं। घरों से भगाये जाने पर बंदर आक्रामक हो कर हमला करने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। इसके अलावा बंदर घरों की छतों पर रखी पानी की टंकियों के ढक्कन खोलकर पेयजल को दूषित कर रहे हैं तथा घरेलू सामान को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। ललित पाटनी, पंकज पचौली, प्रकाश भट्ट,संजय पाटनी,खुशाल लडवाल, तारा सिंह, सागर पाटन...