चम्पावत, जुलाई 27 -- Champawat News: नवनीत गहतोड़ी, चम्पावत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य सेवा सप्ताह के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी में तीन दिवसीय विशेष चिकित्सक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख शंकर सिंह अधिकारी और ज्येष्ठ प्रमुख खड़क सिंह ने किया। शिविर में पहले दिन क्षेत्र के कुल 253 मरीजों ने निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया। शिविर में मरीजों को स्थानीय स्तर पर विभिन्न विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक्स-रे, रक्त जांच, टीबी स्क्रीनिंग, मधुमेह और उच्च रक्तचाप की जांच के साथ ही गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...