चम्पावत, सितम्बर 5 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। क्षेत्र पंचायत पाटी की बैठक 16 सितंबर को पूर्वान्ह 11 बजे से होगी। खंड विकास अधिकारी मोनिका पाल ने बताया कि बीडीसी बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख शंकर सिंह अधिकारी करेंगे। बैठक के दौरान क्षेत्र की जनसमस्याओं और विकास योजनाओं पर प्रमुखता से चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि बैठक में केवल बीडीसी सदस्य, प्रधान एवं जिला पंचायत सदस्य ही हिस्सा ले सकेंगे। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...