चम्पावत, अगस्त 17 -- Champawat News: पाटी। पाटी में नगर पंचायत के अस्थाई कार्यालन का शुभारंभ हुआ। अध्यक्ष नारायण लाल ने बीआरसी रोड स्थित कार्यालय का रिबन काटकर शुभारंभ किया। यहां सभासद बसंत बलराज सिंह, सभासद नवल पचौली, अधिशासी अधिकारी कमल सिंह मेहता, सभासद प्रतिनिधि रोशन और दीपक गहतोड़ी आदि मौजूद रहे। अध्यक्ष ने कहा कि कार्यालय खुलने से लोगों को सहूलियत मिल सकेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...