चम्पावत, अक्टूबर 3 -- Champawat News: लोहाघाट। बाराकोट मार्ग में गलचौड़ा और पाटन-पाटनी में गुलदार दिख रहा है। पाटन-पाटनी के कमल कुलेठा, शशांक पांडेय, प्रकाश चन्द्र, गिरीश चन्द्र आदि ने बताया कि गुलदा सुबह और शाम के वक्त दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में घास कटाई का सीजन चल रहा है। ग्रामीण सुबह से शाम तक घास काटने में लगे रहते हैं। जिसमें उन्हें गुलदार का खतरा हमेशा बना रहता है। मार्निंग वॉक में जाने वाले लोगों को भी गुलदार से खतरा बना हुआ है। इधर वन विभाग के रेंजर रमेश जोशी ने गुलदार प्रभावित क्षेत्र के लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Bageshwar News: गुलदार ने महिला पर किया हमला, पैर में गहरे घाव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...