चम्पावत, अक्टूबर 18 -- Champawat News: चम्पावत। ग्राम्य विकास विभाग की ओर से चम्पावत विकासखंड की पांच ग्राम पंचायतों में इंटरलाकिंग टाईल्स बिछाने का कार्य किया जाएगा। पांचों ग्राम पंचायतों में चार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से इंटरलाकिंग मार्गो का निर्माण किया जाएगा। विभाग की ओर से इंटरलाकिंग कार्य के लिए ई टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। खंड विकास अधिकारी रमेश चंद्र जोशी ने बताया कि ग्राम पंचायत बनबसा में 86.14 लाख रुपये की लागत से विभिन्न संपर्क मार्गो को इंटरलाकिंग मार्गो में तब्दील किया जाएगा। इसी तरह ग्राम पंचायत थ्वालखेड़ा में 93.25 लाख, ग्राम पंचायत सैलानीगोठ में 95.47 लाख की लागत से इंटरलाकिंग मार्गो का निर्माण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Champawat News: गांवों में बिछाई जाएंगी इंटरलाकिंग टाइल इसके अलावा ग्राम पंचायत गैड़ाखाली में...