चम्पावत, जुलाई 14 -- Champawat News: चम्पावत। धौन-बडोली सड़क में पांचवे दिन वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। सड़क बंद होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक धौन-बडोली सड़क को यातायात के लिए खोल दिया गया। यहां बीते नौ जुलाई को बारिश से मलबा और पत्थर गिर गए थे। जिससे मार्ग अवरुद्ध हो गया था। डीएम मनीष कुमार के निर्देश पर एसडीएम बीसी पंत ने बीते दिन राजस्व टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण किया था। यह भी पढ़ें- Almora News: बारिश थमने के बाद भी खत्म नहीं हुई ग्रामीणों की दिक्कत यह भी पढ़ें- Champawat News: पांचवे दिन भी बंद रही धौन-बडोली सड़क

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...