चम्पावत, अगस्त 31 -- Champawat News: जगदीश, लोहाघाट। लोहाघाट के ठांटा में पशुपालन ने जागरुकता कार्यक्रम चलाया। डॉ. जेपी यादव ने पशुओं में होने वाले लंपी रोग से बचाव और रोकथाम की जानकारी दी। 1962 सेवा कर्मी पंकज कुमार ने पशुशाला की नियमित साफ-सफाई रखने, मच्छरों से बचाव के लिए धुआं करने और मच्छर के काटने पर आवश्यक उपचार करने के बारे में बताया। यहां तुलाराम, प्रदीप शर्मा, किशोर पाटनी, अजय कुमार, गंगा सिंह, माहेश्वरी देवी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...