चम्पावत, जुलाई 6 -- Champawat News: जगदीश, लोहाघाट। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय फरतोला में जागरुकता अभियान चलाया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने हरेला पर्व पर पौधरोपण किया। प्रधानाध्यापिका कविता वर्मा और पीएलवी नवीन पंत ने पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी। इस दौरान नींबू, अमरूद, माल्टा, संतरा के पौधे लगाए। यहां अशोक अधिकारी, प्रियंका जोशी, संतोषी अधिकारी, कुसुम आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...