चम्पावत, अगस्त 22 -- Champawat News: चम्पावत, संवाददाता। आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान पनीर और दूध के दो सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए। चम्पावत में शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग ने चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने जनरल स्टोर, मिठाई की दुकानों और रेस्टोरेंट आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान पनीर और पैक्ड दूध के दो नमूने एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। टीम ने प्रतिष्ठानों के एफएसएसएआई लाइसेंस, खाद्य पदार्थों के रखरखाव, साफ-सफाई और इस्तेमाल की जा रही कच्चे माल की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की। विभाग के अनुसार प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। यह भी पढ़ें- Chandauli News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कई प्रतिष्ठानों पर की छापेमारी टीम ने कारोबारियों क...