चम्पावत, अक्टूबर 12 -- Champawat News: नवनीत गहतोड़ी, पाटी। पाटी के पनिया में मित्रा टेक्नोलॉजी फाउंडेशन टीम ने कचरा को करे ढिशूम ढिशूम अभियान चलाया। इस दौरान तीन रास्तों की सफाई की गई। अभियान में स्विट्ज़रलैंड की संस्था स्विस हिमालयन एमिटी के अध्यक्ष डॉ. रॉबर्ट ग्राफ ने कहा कि प्लास्टिक से मिट्टी, पानी और नदियां प्रदूषित हो रही है। उन्होंने ग्रामीणों से पॉलीथिन का प्रयोग नहीं करने की अपील की। यहां पनिया जीआईसी के प्रधानाचार्य बलवंत प्रसाद विश्वकर्मा समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...