चम्पावत, अक्टूबर 27 -- Champawat News: बनबसा। बनबसा के पचपकरिया में रामलीला का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि मनोज मित्तल ने उद्घाटन किया। पहले दिन नटी-सूत्रधार संवाद, रावण, विभीषण और कुंभकर्ण की तपस्या तथा राम जन्म की लीला का मंचन किया गया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि शिवनारायण साहू, संजय अग्रवाल, भुवन भट्ट, कमेटी अध्यक्ष शंकर भंडारी, सचिव इंद्र बिष्ट, लक्ष्मी भट्ट, लक्ष्मण भंडारी, रमेश भंडारी, रमेश चंद, राजेंद्र भंडारी, योगेश जोशी, चंचल राम और गोविंद राम, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...