चम्पावत, सितम्बर 26 -- Champawat News: लोहाघाट। सीओ देवेंद्र सिंह कप्रवाण ने कोतवाली पंचेश्वर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कार्यालय, मालखाना, शस्त्रागार आदि का जायजा लिया। उन्होंने सीसीटीएनएस, थाना अभिलेख, पुलिस मैस, बैरक, सफाई, सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और दंगा नियंत्रण उपकरणों का भी निरीक्षण किया। पुलिस कर्मियों को राइफल खोलने और जोड़ने का अभ्यास कराया गया। बाद में उन्होंने नवनिर्मित पुलिस चौकी मडलक का भौतिक निरीक्षण भी किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...