चम्पावत, सितम्बर 24 -- Champawat News: चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने जिले में निष्प्रोज्य पड़ी परिसंपत्तियों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं। जिससे इन परिसंपत्तियों का सही उपयोग किया जा सके। बैठक में डीएम ने अधिकारियों के साथ इन परिसंपत्तियों में स्वयं सहायता समूहों के वितरण केन्द्र, मशरूम सेंटर, आंगनबाड़ी केंद्र और लाइब्रेरी के रूप में उपयोग की संभावनाओं पर विचार विमर्श किया। इसके लिए उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- निष्प्रोज्य परिसंपत्तियों की सूची तैयार करें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...