Champawat News: निर्माणाधीन सिटी सेंटर का निरीक्षण किया
चम्पावत, नवम्बर 28 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने चम्पावत के रोडवेज स्टेशन परिसर में निर्माणाधीन सिटी सेंटर का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। यहां 62.33 करोड़ रुपये से सिटी सेंटर बनाया जा रहा है। डीएम मनीष कुमार ने शुक्रवार देर सायं निर्माणाधीन सिटी सेंटर का निरीक्षण किया। परियोजना के तहत एक ही परिसर में बहुमंजिला पार्किंग, बस स्टेशन और शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बनाय जा रहा है। बेसमेंट में करीब 100 वाहनों की पार्किंग और भूतल पर एक साथ 15 बसों के खड़े होने की व्यवस्था है। परिसर में रोडवेज कार्यालय, दुकानें और खानपान की सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। सिटी सेंटर बनने से लोगों को सुविधा मिल सकेगी। डीएम ने समय से निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.