Champawat News: निर्माणाधीन बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज की मिट्टी सड़क पर आने से बढा खतरा
चम्पावत, जुलाई 12 -- Champawat News: जगदीश, लोहाघाट। छमनियां चौड़ में निर्माणाधीन बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज की मिट्टी गलचौड़ा-सुई शिव मंदिर मोटर मार्ग पर कई जगह फैलनक दुर्घटना का खतरा बढा। लोगों ने कार्यदायी संस्था से मिट्टी के निस्तारण की मांग उठाई। निर्माणाधीन बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज के सामने मोटर मार्ग में सुंई सहित आसपास के पांच गांवों के अलावा आईटीबीपी, कृषि विज्ञान केंद्र, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, सातखाल, डुंगरी, खैसकांडे, शिव मंदिर और कड़ाई मंदिर जाने वाले लोग आवाजाही करते हैं। प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, छात्र, कर्मचारी और श्रद्धालु इस सड़क का उपयोग करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.