चम्पावत, जुलाई 22 -- Champawat News: योगेश, चम्पावत। चम्पावत में एनकोर्ड समिति की बैठक हुई। जिसमें युवाओं को नशे से बचाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। डीएम मनीष कुमार ने नशे से बचाव के लिए काउंसिलिंग करने पर जोर दिया। चम्पावत कलक्ट्रेट में बुधवार को हुई बैठक में डीएम ने मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध व्यापार और नशाखोरी पर अंकुश लगाने के लिए किए गए कार्यों की समीक्षा की। पुलिस विभाग ने बताया कि वर्ष 2026 में 21 जुलाई तक एनडीपीएस अधिनियम के तहत 38 मामलों में 51 तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान 597.06 स्मैक, 317 नशीले इंजेक्शन,1968 नशीले कैप्सूल, 3.728 किलो गांजा और 3.718 किलो चरस पकड़ी गई। डीएम ने जागरुकता अभियान चलाने को कहा। बैठक में एडीएम कृष्ण नाथ गोस्वामी, सीएमो डॉ. देवेश चौहान, सीईओ मान सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान...