चम्पावत, अक्टूबर 10 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। राजकीय नर्सिंग कॉलेज में नशा मुक्त युवा जागरुकता कार्यक्रम चलाया। माई भारत के उप निदेशक शैलेश भट्ट ने बताया कि इस दौरान युवाओं को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में दर्जाधारी श्याम पांडेय, प्राचार्य डॉ. रश्मि रावत, गौरव पांडेय, मनोज तड़ागी, शंकर जोशी, नीरज महर, गीता घेतौरी, निखिल कुमार, जितेंद्र कुंवर, निधि मेहर, काजल गुप्ता एवं प्राची चौहान आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...