चम्पावत, अक्टूबर 15 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। छुलापै बाराकोट निवासी डॉ.नवीन पंत को उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम्, हरिद्वार की सामान्य समिति का उपाध्यक्ष नामित किया गया है। इस संबंध में शासन ने आदेश जारी किए हैं। शासन ने ऋषिकुल विद्यापीठ संस्कृत महाविद्यालय, हरिद्वार से जुड़े डॉ. पंत को ये जिम्मेदारी दी है। उनके मनोनयन पर बाराकोट के तमाम लोगों ने खुशी जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...