Champawat News: नगरूघाट मेले की तैयारियां पूरी, आज रवाना होंगे देव जत्थे
चम्पावत, नवम्बर 22 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। नेपाल सीमा से लगे महाकाली नदी तट पर स्थित सिंह नागार्जुन धाम नगरूघाट में बैकुंठ चतुर्दशी की रात्रि को आयोजित होने वाले पारंपरिक मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेला समिति ने सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है। मेले में शामिल होने के लिए सोमवार 23 नवंबर को तीन गांवों के देव जत्थे नगरूघाट के लिए रवाना होंगे। 24 नवंबर को गंगा स्नान और पूजा-अर्चना के साथ मेले का समापन होगा। मेला समिति के अध्यक्ष जगदीश कलौनी और डॉ. सतीश पांडेय ने बताया कि सल्टा, बगोटी और जमरसों गांवों के देव रथों पर नागार्जुन बाबा के भर्रा स्वरूप की मंदिर परिक्रमा कराई जाएगी। इसके बाद लेटी, पासम, सुल्ला, सुनकुरी, मजपीपल, डुमडाई और देवकुंडा समेत आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं के जत्थे मंदिर की परिक्रमा कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.