चम्पावत, अगस्त 18 -- Champawat News: सतीश, चम्पावत। चम्पावत पुलिस का नशे के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार जारी है। इसी क्रम में चल्थी पुलिस ने देसी शराब संग एक आरोपी को दबोचा है। मिली जानकारी के अनुसार चल्थी पुलिस नियमित चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान झालाकुड़ी जाने वाले रास्ते में चेकिंग के दौरान टनकपुर निवासी हरीश कुमार के पास से देसी शराब के 52 टेट्रा पैक बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी राकेश कठायत, कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह और चंद्र सिंह सामंत शामिल रहे। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...