चम्पावत, नवम्बर 22 -- Champawat News: चम्पावत। जनपद के ग्राम सभा देवीपुरा में लगभग दो किलोमीटर लंबी घेरबाड़ का कार्य पूरा होने से किसानों और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। देवीपुरा ग्राम सभा के मजगांव क्षेत्र सहित गांव में सोनिया क्षेत्र तक लगाई गई इस दो किलोमीटर की तारबाड़ से पहले मगरमच्छ और अन्य जंगली जानवरों की आवाजाही रहती थी, जिससे ग्रामीणों व किसानों की सुरक्षा और फसलों को लेकर चिंता बनी रहती थी। अब घेरबाड़ लगने के बाद जंगली जानवरों की समस्या से काफी राहत मिली है। ग्राम सभा देवीपुरा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हीराचंद ने कहा कि दो किलोमीटर लंबी इस घेरबाड़ के बनने से पहले यहां मगरमच्छ व अन्य जंगली जानवर आया करते थे, लेकिन अब जानवरों की कोई समस्या नहीं रही है और इससे गांव वाले बहुत संतुष्ट हैं। यह भी पढ़ें- Champawat News: देवीपुरा घेर...