चम्पावत, सितम्बर 11 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। देवीधुरा में बहुमंजिला पार्किंग बनेगी। पार्किंग निर्माण के लिए Rs.9.80 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके सापेक्ष प्रथम किश्त के रूप में 3.92 करोड़ रुपये अवमुक्त किए गए हैं। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि देवीधुरा धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है। जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों का आवागमन होता है। मल्टी लेवल पार्किंग के निर्माण से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। उन्होंने बताया कि पार्किंग निर्माण के लिए 3.92 करोड़ रुपये अवमुक्त हुए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित मानकों का अनुपालन करते हुए निर्माण कार्य पूरा करने को कहा है। बताया कि निर्माण कार्य की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाएगी।--

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...