चम्पावत, जुलाई 13 -- Champawat News: योगेश, पाटी। देवीधुरा चौराहे से मां वाराही धाम को जाने वाली सड़क बदहाल हो गई। सड़क में जगह-जगह गड्ढे होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने शीघ्र सड़क ठीक करने की मांग की है। मां वाराही धामी देवीधुरा के मुख्य मार्ग में आवाजाही मुश्किल हो गई। सड़क के करीब 800 मीटर हिस्से में जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालकों के साथ ही पैदल चलने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क में डामरीकरण करने के लिए संबंधित विभाग के साथ ही, जिला पंचायत अध्यक्ष और शासन प्रशासन से कई बार गुहार लगाई गई। लेकिन अभी तक सड़क में डामरीकरण नहीं हो पाया हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...