चम्पावत, जुलाई 26 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। दुग्ध समिति जनकांडे में दुग्ध उत्पादकों को बोनस वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादकों ने भाग लिया। दुग्ध निरीक्षक डॉ. कुमार अजीत सिंह ने दुग्ध सहकारिता, दुग्ध उपार्जन, समिति के निर्वाचन तथा डेयरी विकास से जुड़े विभिन्न विषयों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं समिति प्रबंधक जीएस राणा ने दुग्ध उपार्जन बढ़ाने, दुधारू पशुओं की समुचित देखभाल, समिति की आय के विभिन्न स्रोतों तथा डेयरी विकास विभाग की ओर से संचालित योजनाओं और पशु चारा पर उपलब्ध अनुदान की जानकारी दी। पशु चिकित्सक डॉ. तनुजा बोरा ने दुधारू पशुओं में होने वाली विभिन्न बीमारियों, उनके उपचार और समय पर टीकाकरण और स्वास्थ्य देखभाल के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। प्रभारी उपार्जन बिरेश जोशी ...