चम्पावत, जुलाई 4 -- Champawat News: सतीश जोशी, चम्पावत। जिले के थपलियालखेड़ा और खिरद्वानी में बिजली पहुंच गई है। यूपीसीएल ने विशेष अभियान चला कर यहां नए विद्युत कनेक्शन लगाए गए हैं। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि टनकपुर के थपलियालखेड़ा गांव में 36 नए बिजली के कनेक्शन लगाए गए हैं। जबकि राजी जनजाति के खिरद्वारी गांव में 35 नए परिवारों को बिजली के कनेक्शन से जोड़ा गया है। इन दोनों गांवों में कुल 71 नए कनेक्शन लगने से वर्षों से अंधेरे और ऊर्जा संकट का सामना कर रहे स्थानीय ग्रामीणों के जीवन में उजाला हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...