Champawat News: त्रटिपूर्ण मतदाता सूची बनाने में सहयोग करें
चम्पावत, जुलाई 6 -- Champawat News: योगेश, चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने कहा कि एसआईआर में राजनीतिक दलों की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से त्रुटिपूर्ण मतदाता सूची में सहयोग देने की अपील की। चम्पावत कलक्ट्रेट में सोमवार को एसआईआर को लेकर बैठक हुई। डीएम मनीष कुमार ने कहा कि एसआईआर का मकसद हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना है। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने की अपील की। उन्होंने बीएलए के जरिए मतदाताओं की सूची का गहन सत्यापन करने को कहा। डीएम ने बताया कि मतदाता गणना प्रपत्रों का सौ प्रतिशत डिजिटाइजेशन कार्य पूरा हो गया है। अब प्राप्त सूचनाओं और अभिलेखों के आधार पर कार्यवाही की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.