चम्पावत, जुलाई 4 -- Champawat News: योगेश, चम्पावत। चम्पावत के त्यारकुड़ा में मटमैले पानी की आपूर्ति से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यहां पाइप लाइन से मिट्टी मिला पानी आ रहा है। लोगों ने साफ पेयजल आपूर्ति की मांग की है। चम्पावत के त्यारकुड़ा में मटमैले पानी की आपूर्ति हुई। इससे यहां की बड़ी आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ा। नलों से निकला पानी पीने लायक नहीं था। इस वजह से पीने के पानी के लिए लोगों को हैंडपंप और नौलों का सहारा लेना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...