चम्पावत, अक्टूबर 17 -- Champawat News: जगदीश राय, लोहाघाट। लोहाघाट जीआईसी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव हुआ। मुख्य अतिथि रिटायर्ड प्राचार्य बीडी ओली ने शुभारंभ किया। महोत्सव में बच्चों ने कई प्रकार के मॉडल पेश किए। जूनियर में तेजस मुरारी और सीनियर में भूमिका पांडेय विजेता बनी। प्रधानाचार्य घनश्याम भट्ट, ब्लॉक विज्ञान समंवयक नवीन पांडेय व श्याम चौबे ने बताया कि जूनियर वर्ग में दिव्यांश बिष्ट व दिव्या पांडेय, सीनियर में मोहित पांडेय व अनिमेश जोशी दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। विज्ञान ड्रामा में राजीव नवोदय प्रथम, जीआईसी द्वितीय और राउप्रावि पऊ विजेता बने। बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में प्रियांशु, हिमांशु, पारस, सचिन, प्रभात, मयंक, संदीप, गणेश, कमल, नैंसी, दीपांशु और दीपांशु चन्द्र पहले स्थान पर रहे। निर्णायक प्रकाश बोहरा, प्रदीप जोशी, विजय जो...