चम्पावत, अक्टूबर 20 -- Champawat News: चम्पावत, संवाददाता। जिले के सीमांत तल्लादेश तामली में तीन दिनी दशहरा महोत्सव का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सतीश पांडेय, विशिष्ट अतिथि पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पारस महर और भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश सिंह अधिकारी ने किया। चम्पावत के नेपाल सीमा से लगे तामली में दशहरा महोत्सव शुरू हुआ। मुख्य अतिथि ने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। आयोजक समिति के देवेंद्र जोशी ने महोत्सव के रूपरेखा की जानकारी दी। महोत्सव की पहली स्टार नाइट में लोक गायिका सुहानी नेगी ने तमाम गीत पेश किए। सितारगंज से आई टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। यहां जिला पंचायत सदस्य शैलेश जोशी, प्रधान कुसुम जोशी, देवेंद्र जोशी, पूर्व प्रधान राजेश पांडेय, विपिन जोशी, लक्...