चम्पावत, जुलाई 20 -- Champawat News: योगेश, चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने बेलखेत क्षेत्र में क्वैराला नदी पर प्रस्तावित 85 मीटर स्पान पैदल झूला पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था लोनिवि को तय समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों व ग्रामीणों से संवाद किया। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि बेलखेत गांव की सुरक्षा के लिए 215 मीटर लंबाई वाले बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य सिंचाई विभाग की ओर से किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...