चम्पावत, अगस्त 13 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। आरसेटी के 31 दिनी ड्रेस डिजाइनिंग प्रशिक्षण का समापन हुआ। प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र बांटे गए। आरसेटी निदेशक प्रांशु मैठाणी ने कहा कि प्रशिक्षण में मिली जानकारी से स्वरोजगार करने में मदद मिलेगी। उन्होंने महिलाओं को मुद्रा लोन, स्टैंडअप इंडिया और अन्य सरकारी स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि इन योजनाओं से बैंक से लोन लेकर अपना व्यवसाय शुरू किया जा सकता है। मास्टर ट्रेनर हेमलता ने विभिन्न प्रकार के डिजाइन, परिधानों की कटिंग व सिलाई, कढ़ाई तथा सिलाई मशीनों के संचालन और रखरखाव की जानकारी दी। जनार्दन चिलकोटी एवं रेखा देवी ने मूल्यांकन किया। आयोजन में आरसेटी के राजेश पन्त, ललित मोहन, छवि दत्त पाण्डेय, अमर सिंह आदि ने सहयोग दिया। यह भी पढ़ें- Purnia News: गाय पालन प्रशिक्षण का...