Champawat News: डोबाभागू में पिंजरे में कैद नहीं हुआ गुलदार
चम्पावत, अक्टूबर 30 -- Champawat News: जगदीश चंद्र राय, लोहाघाट। बाराकोट के डोबाभागू क्षेत्र में लगाया पिंजरा तीसरे दिन भी खाली रहा। हालांकि गुलदार पिंजरे के आसपास पहुंचा, लेकिन उसमें नहीं फंसा। इससे क्षेत्र के लोगों में गुलदार की मौजूदगी को लेकर चिंता बनी हुई है। काली कुमाऊं के रेंजर नंदकिशोर पंत ने बताया कि शुक्रवार को वन विभाग की टीम क्षेत्र में भेजी गई थी। उन्होंने बताया कि पिंजड़े के आसपास गुलदार के पैर के निशान मिले हैं। उन्होंने बताया कि वन विभाग ग्रामीणों को जागरुक कर सतर्कता बरतने की अपील की जा रही है। लोगों से अकेले सुनसान रास्तों पर न जाने की अपील की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.