चम्पावत, अक्टूबर 7 -- Champawat News: लोहाघाट, संवाददाता। ग्राम पंचायत सुंई पऊ क्षेत्र में गुलदार की दहशत बनी है। मंगलवार को डुंगरी गांव में गुलदार ने नवीन कार्की के घर के आंगन में बैठे कुत्ते को निवाला बना लिया। कुत्ते को मारने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। ग्रामीणों ने बताया कि महिला स्पोर्ट्स कालेज और राजकीय पालिटेक्निक संस्थान स्थित हैं। इसके अलावा सुबह-शाम छोटे बच्चे खेल मैदान में तैयारी करते हैं। ऐसे में गुलदार की सक्रियता से खतरा बना हुआ है। क्षेत्रवासियों ने वन विभाग से गुलदार पकड़ने की मांग की है। इधर रेंजर रमेश जोशी ने बताया क्षेत्र में गश्त बढ़ाकर लोगों को जागरुक किया जाएगा । उन्होंने गुलदार प्रभावित क्षेत्र के लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...