चम्पावत, अक्टूबर 20 -- Champawat News: चम्पावत। चम्पावत निवासी नवाचारी राहुल नरियाल को डीएम मनीष कुमार ने सम्मानित किया। राहुल ने सोलर कार तैयार की है। डीएम ने राहुल के पिता भैरव दत्त नरियाल और माता बसंती देवी को शॉल ओढ़ाया। क्वैराला घाटी के अमकड़िया के मूल निवासी राहुल वर्तमान में चम्पावत के मादली में रहते हैं। राहुल इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्र हैं। उन्होंने करीब 40 हजार रुपये की लागत से सिंगल सीटर सोलर कार तैयार की है। डीएम ने राहुल की मेहनत और लगन की सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...