Champawat News: डीएफओ कार्यालय भवन का जीर्णोद्धार होगा
चम्पावत, अक्टूबर 9 -- Champawat News: चम्पावत। चम्पावत डीएफओ कार्यालय भवन का जीर्णोद्धार होगा। साथ ही बाउंड्री वॉल भी बनाई जाएगी। इसके लिए शासन ने 6.50 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। डीएफओ धिने पुरूषोत्तम ने बताया कि कार्यालय परिसर की बाउंड्री वॉल के लिए तीन लाख रुपये और प्रभागीय कार्यालय के टाइप वन आवास की मरम्मत के लिए साढ़े तीन लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्यो के लिए टेंडरिंग प्रक्रिया शुरू दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.