चम्पावत, अक्टूबर 30 -- Champawat News: जगदीश चंद्र राय, लोहाघाट। पीजी कॉलेज लोहाघाट मार्ग में लोनिवि ने दोबारा डामरीकरण किया है। करीब 12 दिन पूर्व पीजी कॉलेज मार्ग में डामरीकरण का कार्य किया था। घटिया गुणवत्ता के चलते सड़क पर लगा डामर उखड़ने लगा था। जिसके बाद डीएम मनीष कुमार एसडीएम नीतू डांगर को मौके पर भेजा। एसडीएम ने लोनिवि के अ​भियंताओं को तीन दिन के भीतर पूर्ण गुणवत्ता के साथ सड़क पर डामरीकरण करने के निर्देश दिए थे। लोनिवि के ईई मयंक तिवारी ने बताया कि गुरुवार देर शाम तक सड़क में उखड़े डामर को ठीक कर ​दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...