Champawat News: ठेकेदारों ने टेंडर प्रक्रिया का बहिष्कार किया
चम्पावत, जुलाई 8 -- Champawat News: बनबसा। ठेकेदारों ने टेंडर प्रकिया का बहिष्कार किया। उन्होंने दूसरे जिले के व्यक्ति के टेंडर खरीदने का विरोध किया। इस संबंध में ईओ को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा है कि नगर पंचायत के गजट में ठेकेदारी के रजिस्ट्रेशन के लिए चम्पावत जिले का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है। लेकिन दूसरे जिले के स्थाई निवासी ने नगर पंचायत बनबसा में रजिस्ट्रेशन कराया है। कहा कि जब तक उसके रजिस्ट्रेशन की जांच नहीं होती वह टेंडर नहीं खरीदेंगे। बता दें कि बुधवार को नगर पंचायत में लगभग एक करोड़ रुपये के कार्यों के टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि थी। ज्ञापन देने वालों में देवेंद्र ठाकुर, राहुल मोर्या, हीरा बल्लभ, सुरेश उप्रेती, प्रदीप पांडेय, जसवंत सिंह बसेड़ा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.