Champawat News: ठुलीगाड़-पूर्णागिरि सड़क एक घंटा बंद रही
चम्पावत, जुलाई 6 -- Champawat News: योगेश, चम्पावत। ठुलीगाड़-पूर्णागिरि सड़क एक घंटा बंद रही। हनुमान चट्टी के पास पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा सड़क में गिर गया। इससे यहां से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। सड़क बंद होने से ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को दिक्कत झेलनी पड़ी। टनकपुर-ठुलीगाड़-पूर्णागिरि सड़क सोमवार को एक घंटे तक बंद रही। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक हनुमान चट्टी के समीप सुबह करीब आठ बजे भारी मात्रा में मलबा आने के कारण वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रही। पहाड़ी से अचानक गिरे बोल्डर और मलबे की वजह से सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में वाहन फंस गए। यह भी पढ़ें- बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग गुलाबकोटी के पास अवरुद्ध
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.