चम्पावत, अगस्त 17 -- Champawat News: चम्पावत, संवाददाता। टनकपुर पुलिस ने 4.86 ग्राम स्मैक के साथ एक आरोपी को दबोचा है। आरोपी के खिलाफ टनकपुर थाने में एनडीपीएस में मामला दर्ज किया गया है। टनकपुर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी है। इसी क्रम में पुलिस ने एक आरोपी को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार टनकपुर के कोतवाल चेतन रावत के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान ग्रीन गार्डन के पास पुलिस जगदीश कुमार उर्फ जग्गा निवासी खच्चर पड़ाव टनकपुर के पास से 4.86 ग्राम स्मैक बरामद की। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी पर इससे पहले भी शस्त्र अधिनियम समेत पांच मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम में एसआई कुशल सिंह नगरकोटी, कमल कुमार और विक्रम सिंह शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...