चम्पावत, अगस्त 18 -- Champawat News: सतीश, टनकपुर। कोतवाली पुलिस ने 12.30 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस में मामला दर्ज किया गया है। सीओ निहारिका सेमवाल के निर्देश पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस ने लेखराज राइस मिल के पास गफूर बस्ती टनकपुर निवासी 33 वर्षीय राशिद के पास से 12.30 ग्राम स्मैक बरामद की गई। कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि आरोपी राशिद के खिलाफ पूर्व में भी अलग-अलग धाराओं में सात मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में एसआई संदीप पिलख्वाल, कांस्टेबल कमल कुमार और रियाज अख्तर शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...