Champawat News: टनकपुर-पूर्णागिरि मोटर मार्ग एक घंटे बंद रहा
चम्पावत, सितम्बर 26 -- Champawat News: चम्पावत, संवाददाता। टनकपुर-पूर्णागिरि मोटर मार्ग एक घंटे बंद रहा। पहाड़ में हो रही बारिश से बाटनागाड़ नाला उफान पर आ गया। आवाजाही बंद होने से ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को दिक्कत झेलनी पड़ी। टनकपुर क्षेत्र में शनिवार शाम से बारिश रविवार को भी जारी रही। पहाड़ी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से टनकपुर-पूर्णागिरि सड़क रविवार सुबह सात बजे बंद हो गई। भारी बारिश की वजह से बाटनागाड़ नाला उफान पर आ गया। इस वजह से नाले से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। बारिश की वजह से सड़क में मलबा और पत्थर भी आ गए। सड़क बंद होने से पूर्णागिरि के श्रद्धालु और स्थानीय ग्रामीणों को दिक्कत झेलनी पड़ी। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक करीब एक घंटे बाद सुबह आठ बजे नाले का पानी कम हुआ। इसके बाद यहां से वाहनों की आवाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.