चम्पावत, नवम्बर 18 -- Champawat News: बनबसा। टनकपुर पावर स्टेशन को सर्वश्रेणी पावर स्टेशन का खिताब दिया गया है। एनएचपीसी के निगम मुख्यालय फरीदाबाद में 52 वें स्थापना दिवस समारोह में टनकपुर पावर स्टेशन को सम्मानित किया गया।अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक भूपेन्द्र गुप्ता ने टनकपुर पावर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य को पुरस्कार दिया। वर्ष-2025-26 में पावर स्टेशन ने विद्युत उत्पादन के क्षेत्र में कई कीर्तिमान स्थापित किए। प्रमुख ऋषि रंजन आर्य ने पावर हाउस की समर्पित टीम को बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...