Champawat News: टनकपुर-जौलजीबी सड़क दो घंटे बंद रही
चम्पावत, जुलाई 10 -- Champawat News: योगेश, चम्पावत। टनकपुर-जौलजीबी सड़क में दो घंटे वाहनों की आवाजाही बंद रही। बारिश से पहाड़ी से बड़ी मात्रा मे मलबा सड़क में गिर गया। आवाजाही बंद होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चम्पावत जिले के सीमांत में स्थित टनकपुर-जौलजीबी सड़क शुक्रवार को दो घंटे बंद रही। जिला आपदा नियंत्रण कक्षा से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह करीब आठ बजे पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा सड़क में गिर गया। इससे यहां से आवाजाही प्रभावित हो गई। सड़क बंद होने से सीमावर्ती कलढुंगा, चूका, सीम, खेत समेत कई गांवों की आवाजाही प्रभावित हो गई। यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: भारी बारिश से हाहाकार, 9 जिलों के स्कूलों में छुट्टी; आज भी रेड अलर्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.