चम्पावत, नवम्बर 23 -- Champawat News: टनकपुर। ज्ञानखेड़ा पंचायत भवन में सामग्री वितरण शिविर लगाया गया। शिविर में उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत 954 निर्माण श्रमिकों को लाभान्वित किया। श्रमिकों और उनके परिवारों को कुल 3,362 किट बांटी गईं। इनमें बच्चों की पढ़ाई के लिए 1,454 शिक्षण किट, 954 पोषण किट और 954 स्वच्छता किट शामिल रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...