चम्पावत, सितम्बर 21 -- Champawat News: चम्पावत। चम्पावत में दुगध उत्पादन बढ़ा है। जिले में दुग्ध उपार्जन गत वर्ष के 18,000 लीटर प्रतिदिन से बढ़कर वर्तमान में 21,000 लीटर प्रतिदिन पहुंच गया है। प्रतिदिन औसतन 3,000 लीटर यानी 16.7 प्रतिशत की इस उल्लेखनीय वृद्धि से जिले के 5,533 से अधिक दुग्ध उत्पादक पशुपालक सीधे तौर पर लाभाविंत हो रहे हैं। डीएम मनीष कुमार ने कहा कि दुग्ध संघ और पशुपालन विभाग के परस्पर समन्वय तथा सहकारी समितियों के सक्रिय सहयोग से जनपद में दूध उत्पादन एवं उपार्जन में वृद्धि देखने को मिल रही है। यह भी पढ़ें- Champawat News: चम्पावत में पशुपालकों की समृद्धि बनी रिवर्स पलायन की नई मिसाल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...