चम्पावत, अक्टूबर 31 -- Champawat News: चम्पावत। चम्पावत जिले के 30 जर्जर स्कूलों का पुनर्निमाण होगा। नए भवन निर्माण और सुधारीकरण के लिए शासन ने ढाई करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। कार्यदायी संस्था आरडब्ल्यूडी भवनों का निर्माण करेगी। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि विभाग की प्राथमिकताओं और आवश्यकता के आधार पर इस आवंटित धनराशि का विभागीय नियमों के अनुरूप वितरण कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आरडब्ल्यूडी इन सभी चिह्नित विद्यालयों की इमारतों को नया बनाने, मरम्मत करने का कार्य करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...