चम्पावत, सितम्बर 9 -- Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत जिले के पहाड़ी हिस्से में में दस और 12 सितंबर को आंशिक रूप से बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दिन रख रखाव कार्य किया जाएगा। ऊर्जा निगम के ईई विजय सकारिया ने बताया कि इन दो दिन विद्युत व्यवस्था का सुदृढ़ीकरण कार्य किया जाएगा। बताया कि 132/33 केवी सब-स्टेशन डेंसली में हीट श्रिंक टर्मिनेशन किट भरने और 33/11 केवी गौड़ी पावर हाउस में 11 केवी ब्रेकर को बसबार से जोड़ा जाएगा। बताया कि दस सितंबर को सुबह दस से शाम तीन बजे और 12 सितंबर को सुबह दस से दोपहर एक बजे तक जिले के पहाड़ी हिस्से में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...